बुरी आदतों से छुटकारा पाने के 10 आसान उपाय 10 Ways To Get Rid Of Bad Habit
बुरी आदतों से छुटकारा पाने के 10 आसान उपाय (10 Ways To Get Rid Of Bad Habits)
ग़लत आदतों से छुटकारा पाना बहुत मुश्क़िल काम होता है. चाहे सिगरेट छोड़ना हो, सोशल मीडिया की लत से बाहर आना हो या जंक फूड खाने की दीवानगी से छुटकारा पाना...किसी भी आदत को छोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं होता.
1 किसी तरह की लत या ग़लत आदत से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको यह स्वीकार करना होगा कि आप ग़लत आदत के शिकार हैं, क्योंकि बहुत से लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं होते कि उनमें कोई ख़राब आदत है. इसके लिए अपनी आदत के हर पहलू और उसके दुष्प्रभाव का अच्छी तरह से आंकलन करें और तय करें कि आप चाहते क्या हैं? एक बार आपका लक्ष्य निर्धारित हो जाए तो आप उसे प्राप्त करने के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर दें.
2. कोई भी आदत आपको कितना प्रभावित करती है, उसका विश्लेषण करना भी बहुत ज़रूरी होता है, चाहे वो आदत अच्छी हो या बुरी. ध्यान दें कि उस आदत के कारण कौन-से इमोशन्स ट्रिगर होते हैं. उन इमोशन्स को बाहर आने दें. आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपके दिमाग़ में क्या चल रहा है?
. जो चीज़ें हमारे दिमाग़ में बार-बार चलती रहती हैं, वे आदत का रूप ले लेती हैं, इसलिए किसी ऐसी चीज़ की ओर ध्यान लगाएं, जिससे आपको फ़ायदा हो. उदाहरण के लिए अगर धूम्रपान करके आपको राहत महसूस होती है तो अगली बार जब धूम्रपान करने की इच्छा हो, बाहर टलहने निकल जाएं. इससे आप ज़्यादा बेहतर महसूस करेंगे. इसी तरह अगर आपको मीठा खाने पर अच्छा महसूस होता है तो मिठाई की जगह बादाम खाएं. इसमें मौजूद ट्रायप्टोफैन के कारण शरीर में फील फुड हार्मोन सेरोटोनिन का स्राव होता है. 4. जब भी आप कोई बुरी आदत को छोड़ कर नई आदत अपनाते हैं, तो दिन में जब भी समय मिले उसके बारे में सोचें. किसी चीज़ के बारे में सकारात्मक सोचने से उसे करने का उत्साह बढ़ता है और दिमाग़ में उसके लिए पॉज़िटिव फीलिंग आती है. 5.अपने विचारों पर ध्यान दें. आपका ध्यान ग़लत आदतों की ओर ज़रूर जाएगा, लेकिन ध्यान रखें, किसी आदत से छुटकारा पाने के लिए यह स्टेप भी बहुत ज़रूरी है. उस ओर ध्यान जाने पर मेडिटेशन करें. इससे आपका ध्यान ख़ुद-ब- ख़ुद उस ओर से हट जाएगा. 6. एवर्शन थेरेपी ट्राई करें. यह थेेरेपी हर किसी पर काम नहीं करती, लेकिन एक बार कोशिश करने में क्या हर्ज़ है, जैसे-अगर आपको सिगरेट पीने की आदत है तो सिगरेट का बुरा पिक्चर इमैज़िन करें और उसके सबसे बुरे प्रभाव के बारे में सोचें. धीरे-धीरे आपका मन उस ओर से उचट जाएगा. 7. ख़ुद को चैलेंज करें. वैसे हमने कई बार देखा है की अगर हमें कोई काम चैलेंज के रूप में मिलता है तो हम उस काम को करने के लिए कुछ भी करते हैं, इसलिए जब आप कोई गन्दी लत या आदत छोड़ना चाहें, तो इसके लिए आप ख़ुद को चैलेंज करें, ताकि आप उस आदत को जल्दी छोड़ सकें.


Comments
Post a Comment
Ia9207370@gmail.com