*लालपुर बिना अनुमति बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान हादसा, करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत, बाकी सुरक्षित*

*बुढ़ार (शहडोल): बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर (कुदरा टोला) में खुद से बिजली का खंभा खड़ा करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दरअसल, राम मिलन साहू अपने बिजली कनेक्शन को मजबूत करने के लिए 10-12 लोगों को साथ लेकर एक पुराना खंभा लगवा रहे थे। इसी दौरान खंभे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 KV की हाई-टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे खंभे में तेज करंट दौड़ गया।*
*इस हादसे में बरतर निवासी सुनील चौधरी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।* *उन्हें तुरंत शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं खंभे को पकड़े अन्य 10-12 लोगों को भी करंट का झटका लगा था, जो अस्पताल में इलाज के बाद अब पूरी तरह ठीक और स्वस्थ हैं।*
*मामले में सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (बुढ़ार) से इस काम के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही शटडाउन कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता (JE) विकास गोंदुड़े ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया है और विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।* *बुढ़ार (शहडोल): बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर (कुदरा टोला) में खुद से बिजली का खंभा खड़ा करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दरअसल, राम मिलन साहू अपने बिजली कनेक्शन को मजबूत करने के लिए 10-12 लोगों को साथ लेकर एक पुराना खंभा लगवा रहे थे। इसी दौरान खंभे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 KV की हाई-टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे खंभे में तेज करंट दौड़ गया।*
*इस हादसे में बरतर निवासी सुनील चौधरी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।* *उन्हें तुरंत शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं खंभे को पकड़े अन्य 10-12 लोगों को भी करंट का झटका लगा था, जो अस्पताल में इलाज के बाद अब पूरी तरह ठीक और स्वस्थ हैं।*
*मामले में सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (बुढ़ार) से इस काम के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही शटडाउन कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता (JE) विकास गोंदुड़े ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया है और विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।*

🌟 Explore More



📘 Facebook 📲 WhatsApp 💬 Comment

😊 React to this news

Popular posts

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में महिला डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता,

झारखंड के पलामू में एक शादी समारोह उस समय गम में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे की मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

लड़की ने अपनी शादी के दिन प्रेमी को फोन कर दिया चैलेंज, बोली–अगर तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो तो वरमाला के टाइम आकर मेरी मांग भर देना,

❤️ मेरी मोहब्बत ऐसी है ❤️ | दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026)

जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब उमरिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सौंप दी गई है। शहडोल जोन के आईजी ने स्थानीय पुलिस की जांच पर लगातार उठ रहे सवालों और मृतकों के परिजनों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है।