Latest news
रायगढ़ 🚨 कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस 👉
- Get link
- X
- Other Apps
और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई 🚨 देर रात पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा, 4.10 लाख रुपये की कार व अवैध हथियार जब्त 🚨 हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू, फरार आरोपियों की तलाश तेज।।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कल देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार एवं देशी कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है,,,,,
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आने वाली एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के हमराह संयुक्त पुलिस टीम ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ तथा प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ बताया।
विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को तलाशी संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनकी सहमति से वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा उन्होंने योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान, निवासी बंगलापारा रेलवे स्टेशन, थाना कोतवाली, रायगढ़ से खरीदा था। आरोपियों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान योगेश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
आरोपी प्रहलाद केंवट के कब्जे से बरामद देशी कट्टा तथा टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG-13 AQ-6663), कुल अनुमानित कीमत ₹4,10,000, जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू तथा आरक्षक मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी* -
1. हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़
2. प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—
*"अवैध हथियारों का परिवहन एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जिले में आपराधिक गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।"*

Popular posts
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में महिला डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता,
धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। #AnuppurPolice #Anuppur #DistrictHospital #PoliceAction #MadhyaPradesh
झारखंड के पलामू में एक शादी समारोह उस समय गम में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे की मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। 💐 घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने नम आंखों से विवाह की आवश्यक रस्में पूरी कराईं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। 🙏 #Palamu #HeartAttack #Wedding #Jharkhand
लड़की ने अपनी शादी के दिन प्रेमी को फोन कर दिया चैलेंज, बोली–अगर तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो तो वरमाला के टाइम आकर मेरी मांग भर देना,
फिर मैं हमेशा हमेशा के लिए तुम्हारी हो जाऊंगी फिर क्या चैलेंज पाकर प्रेमी फूला नहीं समाया और शादी के दिन स्टेज पर जाकर मांग भर दिया मांग भरने के तत्काल बाद ही घराती और बारातियों ने मिलकर भाईसाहब की पाँव पखराई कर दी, अब प्रेमी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और प्रेमिका ने भी पहचानने से इनकार कर दिया है।
मर चुकीं गायों को कागजों में जिंदा बताकर 20 करोड़ का अनुदान डकार गए गोशाला वाले.
❤️ मेरी मोहब्बत ऐसी है ❤️ | दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026)
❤️ मेरी मोहब्बत ऐसी है ❤️ | दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026) – Introduction प्यार एक ऐसा एहसास है, जो हर किसी की जिंदगी में एक खास जगह रखता है। जब दिल किसी के लिए सच्चे जज़्बात महसूस करता है, तो वो अपने आप कह उठता है—मेरी मोहब्बत ऐसी है जो हर हाल में सच्ची और गहरी रहती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026), जो आपके दिल की हर बात को खूबसूरती से बयां करेगी। कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, लेकिन एहसास हमेशा साथ रहते हैं। मेरी मोहब्बत ऐसी है जो दिखावे से दूर और सच्चाई से जुड़ी हुई है। ऐसी ही दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026) आपको अपने प्यार को एक अलग अंदाज में जताने का मौका देती है, जहाँ हर लाइन दिल को छू जाती है। जब किसी की याद हर वक्त दिल में बसी रहे और हर धड़कन उसी का नाम ले, तो समझ आता है कि मोहब्बत कितनी खास होती है। मेरी मोहब्बत ऐसी है जो वक्त और हालात से भी नहीं बदलती। अगर आप भी अपने जज़्बातों को शब्दों में ढालना चाहते हैं, तो ये दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026) आपके लिए एकदम सही है। क्योंकि आखिर में, सच्चा प्यार वही होता है जो हर...
जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब उमरिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सौंप दी गई है। शहडोल जोन के आईजी ने स्थानीय पुलिस की जांच पर लगातार उठ रहे सवालों और मृतकों के परिजनों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है।
घटना 13 और 14 अप्रैल की दरमियानी रात की है। कमता गांव में रोहित शर्मा, तनुज शुक्ला और सचिन सिंह के शव एक कुएं से बरामद हुए थे। घटनास्थल के पास उनकी क्षतिग्रस्त कार भी मिली थी। प्रारंभिक जांच में स्थानीय पुलिस ने इसे गांजा तस्करी से जुड़ा मामला बताया था। पुलिस का निष्कर्ष था कि तीनों की मौत सड़क दुर्घटना के बाद कुएं में गिरने से हुई। इस दौरान पुलिस ने कई क्विंटल गांजा और कुछ अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, मृतकों के परिजनों ने पहले दिन से ही पुलिस के इस निष्कर्ष पर सवाल उठाए थे और हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की और जांच को सड़क हादसे की दिशा में मोड़ दिया। परिजनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राज्य मानवाधिकार आयोग तक शिकायतें भेजी थीं। उनका दावा है कि तीनों युवकों की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने घटना से जुड़े कई अहम तथ्य और संभावित गवाहों की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन उन बिंदुओं पर गंभीरता से जांच नहीं की गई। इन शिकायतो...
*लालपुर बिना अनुमति बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान हादसा, करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत, बाकी सुरक्षित*
*बुढ़ार (शहडोल): बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर (कुदरा टोला) में खुद से बिजली का खंभा खड़ा करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दरअसल, राम मिलन साहू अपने बिजली कनेक्शन को मजबूत करने के लिए 10-12 लोगों को साथ लेकर एक पुराना खंभा लगवा रहे थे। इसी दौरान खंभे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 KV की हाई-टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे खंभे में तेज करंट दौड़ गया।* *इस हादसे में बरतर निवासी सुनील चौधरी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।* *उन्हें तुरंत शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं खंभे को पकड़े अन्य 10-12 लोगों को भी करंट का झटका लगा था, जो अस्पताल में इलाज के बाद अब पूरी तरह ठीक और स्वस्थ हैं।* *मामले में सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (बुढ़ार) से इस काम के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही शटडाउन कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता (JE) विकास गोंदुड़े ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया है और विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।*