जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने किया विकास कार्यों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान अमले को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

अनूपपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के जमुडी, सकरा, बडहर, दुधमनिया, दुलहरा आदि ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान जनपद जैतहरी के सीईओ के के रैकवार जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री रावेन्द्र पटेल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव,ग्राम रोजगार सहायक आदि उपस्थित थे।
जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम जमुड़ी में एक बगिया मां के नाम हितग्राही पूनम यादव के द्वारा नींबू के पौधारोपण कार्य का जायजा लेते हुए पौधों की वृद्धि के लिए निदाई- गुड़ाई तथा समय-समय पर खाद्य प्रदान करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सकरा के बर टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराए गए रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य के सुधार संबंधी निर्देश देते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरटोला में मध्यान भोजन कार्यक्रम तथा हैंडवाश यूनिट का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम सकरा स्थित शिव धाम पहुंच मार्ग सीसी रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया ग्राम बडहर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि चयन स्थलों का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में मौके पर उपस्थित तहसीलदार एवं पटवारी को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम बरहर स्थित एकीकृत माध्यमिक शाला विद्यालय में रनिंग वाटर तथा मध्यान भोजन कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं के सुधार तथा परिसर में विद्युतीकरण संबंधी निर्देश दिए।
ग्राम दुधमनिया के आंगनबाड़ी केंद्र सामुदायिक स्वच्छता परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार कार्य तथा प्रांगण के साफ- सफाई के निर्देश दिए।
ग्राम में स्थित अमृत सरोवर के मेढ में पौधारोपण कार्य का अवलोकन करते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए बागड़ लगाने के निर्देश दिए।
ग्राम दुलहरा के आरसीसी रोड तथा जेल परिसर में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

🌟 Explore More

📘 Facebook 📲 WhatsApp 💬 Comment

😊 React to this news

Popular posts

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में महिला डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता,

झारखंड के पलामू में एक शादी समारोह उस समय गम में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे की मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

लड़की ने अपनी शादी के दिन प्रेमी को फोन कर दिया चैलेंज, बोली–अगर तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो तो वरमाला के टाइम आकर मेरी मांग भर देना,

❤️ मेरी मोहब्बत ऐसी है ❤️ | दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026)

जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब उमरिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सौंप दी गई है। शहडोल जोन के आईजी ने स्थानीय पुलिस की जांच पर लगातार उठ रहे सवालों और मृतकों के परिजनों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है।

*लालपुर बिना अनुमति बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान हादसा, करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत, बाकी सुरक्षित*