एसडीएम ने नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं सीवरेज कार्यों का किया निरीक्षण

.... अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने वर्षा ऋतु के मद्देनज़र नगर में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शहडोल क्षेत्र के विभिन्न नालों, संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों तथा सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने संचालित सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेराव एवं चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशांत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रीवा में पहाड़ा न सुनाने पर 10 साल की मासूम को ट्यूशन टीचर और उसके पति ने बेरहमी से पीटा

रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शिक्षा के मंदिर को कलंकित किया गया है। 6वीं क्लास में पढ़ने वाली एक 11वर्षीय मासूम बच्ची, जो कोचिंग पढ़ने गई थी, उसे ट्यूशन टीचर और उसके पति ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया।

परिजनों के मुताबिक, बच्ची साक्षी चौबे नाम की शिक्षिका के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि बच्ची जब पहाड़ा नहीं सुना पाई, तो शिक्षिका साक्षी ने अपने पति गोलू चौबे से बच्ची की बेदम पिटाई करवा दी। गोलू चौबे ने मासूम को डंडों और लात-घूसों से इस कदर पीटा कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

मासूम की हालत देख आक्रोशित परिजनों ने तुरंत सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

🧠 आज के 10 सवाल

1. क्या आपने पूरी खबर पढ़ी?

2. क्या यह खबर उपयोगी लगी?

3. क्या आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहेंगे?

4. आपकी राय:

🌟 Explore More

📘 Facebook 📲 WhatsApp 💬 Comment

😊 React to this news

Comments

Popular posts from this blog

15 जून से 5 जुलाई तक ही होगा रजिस्ट्रेशन ( महादेव रूद्र महाविषेक महोत्सव )|रजिस्ट्रेशन कैसे होगा जाने |

❤️ मेरी मोहब्बत ऐसी है ❤️ | दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026)

पैसा, पावर और सेक्स इतना आकर्षक क्यों हैं? मानव मन की गहरी सच्चाई

Amlai view अमलाई दर्शन