जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब उमरिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सौंप दी गई है। शहडोल जोन के आईजी ने स्थानीय पुलिस की जांच पर लगातार उठ रहे सवालों और मृतकों के परिजनों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है।


घटना 13 और 14 अप्रैल की दरमियानी रात की है। कमता गांव में रोहित शर्मा, तनुज शुक्ला और सचिन सिंह के शव एक कुएं से बरामद हुए थे। घटनास्थल के पास उनकी क्षतिग्रस्त कार भी मिली थी।

प्रारंभिक जांच में स्थानीय पुलिस ने इसे गांजा तस्करी से जुड़ा मामला बताया था। पुलिस का निष्कर्ष था कि तीनों की मौत सड़क दुर्घटना के बाद कुएं में गिरने से हुई। इस दौरान पुलिस ने कई क्विंटल गांजा और कुछ अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया था।

हालांकि, मृतकों के परिजनों ने पहले दिन से ही पुलिस के इस निष्कर्ष पर सवाल उठाए थे और हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की और जांच को सड़क हादसे की दिशा में मोड़ दिया।

परिजनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राज्य मानवाधिकार आयोग तक शिकायतें भेजी थीं। उनका दावा है कि तीनों युवकों की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने घटना से जुड़े कई अहम तथ्य और संभावित गवाहों की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन उन बिंदुओं पर गंभीरता से जांच नहीं की गई।

इन शिकायतों और पुलिस मुख्यालय द्वारा मामले की जानकारी मांगे जाने के बाद आईजी ने जांच दूसरे जिले को सौंपने का निर्णय लिया।

परिजनों ने यह आरोप भी लगाया है कि घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के बारे में जानकारी देने के बाद उसे गांजा रखने के मामले में जेल भेज दिया गया, हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

उमरिया एसपी के नेतृत्व में पुलिस अब केस डायरी, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अब तक हुई जांच की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं आईजी एन चैत्रा ने बताया कि परिजनों के आरोप के बाद मामले की जांच उमरिया एसपी को सौंपी गई है।
#mpnews #shahdol #shahdolmp18 #shahdolwale #viralnews #viralvídeos #shahdolians #mp18

Comments

Popular posts

Krishna Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर? जानिए जन्माष्टमी की सही तारीख, व्रत, पूजा और सार्वजनिक अवकाश की पूरी जानकारी

Successmee2 | Breaking News |Hardoi News: भाई को बचाने के लिए 150 थप्पड़, सर्पदंश के बाद 15 Anti-Venom से बची युवक की जान

Amlai News: आज बैंक क्यों बंद हैं? 11 सितंबर की Bank Strike से किन सेवाओं पर असर?

जीवन मे पैसे कामना है तो आपका लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए

कोतमा में युवाओं के रोजगार को लेकर सुनील सराफ का बड़ा आंदोलन, SECL और नीलकंठ कोल कंपनी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन | Kotma News

30 दिन में बॉडी कैसे बनाएं – पूरा डाइट और वर्कआउट प्लान (हिंदी)

Amlai News: 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों पर असर, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

Zism mera isi mitti ka talav-gaar hai-जिस्म मेरा इसी धरती का तलबगार है

CWG 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाल, प्रवीण चित्रवेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु के नाम ब्रॉन्ज

कामयाबी का राज: अच्छे दोस्त और अच्छी पत्नी का साथ”