ख़ुद रूठ कर खुद को मनाना | दिल को छू जाने वाली शायरी (2026)
ख़ुद रूठ कर ख़ुद को मनाना पड़ता है,
ख़ामोश रह कर ख़ुद से बात करना पड़ता है।
अजीब गुज़रती है ज़िन्दगी शाम-ओ-सुबह में,
ख़ामख़ा हर वक़्त ख़ुद से लड़ना पड़ता है।
अब तेरी ही याद बस रह गई मेरे हिस्से में,
ख़ामियाज़ा चुप रहने का ख़ुद ही चुकाना पड़ता है।
आयेंगे कुछ लम्हें बहार के मेरे नाम में,
ख़्वाब इसी ख़्वाहिश में ख़ुद ही देखना पड़ता है।
अरे कुछ भी तो ख़ास नहीं मेरे पहलू में,
ख़ैर रोज ये याद ख़ुद को दिलाना पड़ता है।
आज मेरे सारे एहसास बदल जाए मेरे अल्फ़ाज़ में,
ख़्याल बन कर काग़ज़ पर ख़ुद को उतारना पड़ता है।
—𝓘𝓻𝓯𝓪𝓷¬🖤
#irfanblackheart #blackheartpoetry #urduhindi_poetry #hindi_urdu_poetry
❓ People Also Ask (FAQ)
1. “ख़ुद रूठ कर खुद को मनाना” का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि कभी-कभी अपने दुख, परेशानी या disappointment को खुद संभालना पड़ता है क्योंकि कोई और आपकी feelings नहीं समझ पाता।
2. शायरी क्यों लोगों को पसंद आती है?
क्योंकि यह छोटे शब्दों में गहरी भावनाओं और अनुभव को व्यक्त करती है, जिससे लोग खुद को relate कर पाते हैं।
3. Emotional शायरी कैसे लिखें?
दिल से लिखें, सच्ची भावनाओं को शब्दों में ढालें और अनुभवों को शामिल करें।
4. शायरी से क्या फायदा होता है?
भावनाओं को व्यक्त करने में मदद मिलती है, social media पर engagement बढ़ता है और लोग इसे share करते हैं।
5. क्या इसे Instagram / WhatsApp पर viral किया जा सकता है?
हाँ, short और emotional lines आसानी से shareable होती हैं और viral होने का chance बढ़ जाता है।

Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!