*लालपुर बिना अनुमति बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान हादसा, करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत, बाकी सुरक्षित*

*बुढ़ार (शहडोल): बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर (कुदरा टोला) में खुद से बिजली का खंभा खड़ा करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दरअसल, राम मिलन साहू अपने बिजली कनेक्शन को मजबूत करने के लिए 10-12 लोगों को साथ लेकर एक पुराना खंभा लगवा रहे थे। इसी दौरान खंभे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 KV की हाई-टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे खंभे में तेज करंट दौड़ गया।*
*इस हादसे में बरतर निवासी सुनील चौधरी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।* *उन्हें तुरंत शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं खंभे को पकड़े अन्य 10-12 लोगों को भी करंट का झटका लगा था, जो अस्पताल में इलाज के बाद अब पूरी तरह ठीक और स्वस्थ हैं।*
*मामले में सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (बुढ़ार) से इस काम के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही शटडाउन कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता (JE) विकास गोंदुड़े ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया है और विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।*

Comments

Popular posts

Krishna Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर? जानिए जन्माष्टमी की सही तारीख, व्रत, पूजा और सार्वजनिक अवकाश की पूरी जानकारी

Successmee2 | Breaking News |Hardoi News: भाई को बचाने के लिए 150 थप्पड़, सर्पदंश के बाद 15 Anti-Venom से बची युवक की जान

Amlai News: आज बैंक क्यों बंद हैं? 11 सितंबर की Bank Strike से किन सेवाओं पर असर?

जीवन मे पैसे कामना है तो आपका लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए

कोतमा में युवाओं के रोजगार को लेकर सुनील सराफ का बड़ा आंदोलन, SECL और नीलकंठ कोल कंपनी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन | Kotma News

30 दिन में बॉडी कैसे बनाएं – पूरा डाइट और वर्कआउट प्लान (हिंदी)

Amlai News: 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों पर असर, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

Zism mera isi mitti ka talav-gaar hai-जिस्म मेरा इसी धरती का तलबगार है

CWG 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाल, प्रवीण चित्रवेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु के नाम ब्रॉन्ज

कामयाबी का राज: अच्छे दोस्त और अच्छी पत्नी का साथ”