बचपन से तीजन बाई जी की पंडवानी सुनते हुए हम बड़े हुए हैं। उनकी दमदार आवाज़, जीवंत प्रस्तुति और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण ने हम सभी के मन पर अमिट छाप छोड़ी है।

आज उनके निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई जी ने अपनी अद्वितीय कला से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनका जाना केवल एक महान कलाकार का निधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का भारी बारिश में चक्काजाम :- डोंगा - कोहरौद सड़क की मांग पर 5 वें दिन भी जारी आमरण अनशन, यातायात प्रभावित। पामगढ़ क्षेत्र में डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की बदहाल सड़क के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा आंदोलन में डटे रहे।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 साल से सड़क बदहाल है। खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होगा, तब तक आमरण अनशन और चक्काजाम जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर बातचीत करने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 साल से सड़क बदहाल है। खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होगा, तब तक आमरण अनशन और चक्काजाम जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर बातचीत करने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

🧠 आज के 10 सवाल

1. क्या आपने पूरी खबर पढ़ी?


2. क्या यह खबर उपयोगी लगी?


3. क्या आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहेंगे?


4. आपकी राय:

🌟 Explore More



📘 Facebook 📲 WhatsApp 💬 Comment

😊 React to this news

Comments

Popular posts from this blog

15 जून से 5 जुलाई तक ही होगा रजिस्ट्रेशन ( महादेव रूद्र महाविषेक महोत्सव )|रजिस्ट्रेशन कैसे होगा जाने |

❤️ मेरी मोहब्बत ऐसी है ❤️ | दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी (2026)

पैसा, पावर और सेक्स इतना आकर्षक क्यों हैं? मानव मन की गहरी सच्चाई

Amlai view अमलाई दर्शन