देश में हर दिन 13 स्कूल बंद हो रहे हैं। पूरे साल में — 4,791 स्कूल। इनमें से आधे से ज़्यादा, अकेले मध्य प्रदेश से।

लेकिन असली विरोधाभास आगे है।
बिहार में 946 नए स्कूल खुले। छत्तीसगढ़ में 234। दिल्ली में 87। सुनने में तरक्की लगती है, है ना?
अब यह देखिए... बिहार में उन्हीं स्कूलों के साथ 4 लाख 37 हज़ार से ज़्यादा छात्रों का नामांकन घट गया। छत्तीसगढ़ में करीब 50 हज़ार। दिल्ली में 45 हज़ार से ज़्यादा।
स्कूल बढ़े, छात्र घटे। यह कैसा मॉडल है?
और सबसे अजीब आंकड़ा — देश में 5,663 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी छात्र नहीं है। लेकिन वहां 20,667 शिक्षक तैनात हैं। पश्चिम बंगाल अकेले 4,133 ऐसे स्कूलों के साथ, 19,502 शिक्षकों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है।
और अब भी 1 लाख से ज़्यादा स्कूल ऐसे हैं, जहां पूरे स्कूल की ज़िम्मेदारी एक ही शिक्षक पर है।
सवाल यह नहीं कि स्कूल कितने खुले।
सवाल यह है — बच्चे कहां गए?
पूरी पड़ताल जल्द —
सोर्स - UDISE+
#EducationSystem #IndianEducation #yShivam #SchoolClosed
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!