जहरीले कीड़े के काटने से युवक की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से बची जान
जहरीले कीड़े के काटने से युवक की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से बची जान ब्यौहारी: ग्राम कल्लेह निवासी श्री अनिल कुमार पनिका को शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद उनके शरीर में अचानक कमजोरी, बॉडी लूज और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति बनने लगी। समय की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े और अन्य विषैले जीव-जंतु अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराना चाहिए। समय पर इलाज मिलने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। समय पर इलाज से टला खतरा डॉक्टरों की निगरानी और समय पर उपचार मिलने के कारण फिलहाल अनिल कुमार पनिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका इस कठिन समय में प्राथमिक सहायता एवं अस्पताल पहुंचाने में श्री राम नरेश पनिका, श्री मिथलेश पनिका और श्री ब्रजेश पनिका ने ...