सेना में भर्ती होने वाले युवा और जो अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती हो चुके हैं उनके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है।


आपको बता दें अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों सेना 50-75% अग्निवीरों की नौकरी पक्की करने के पक्ष में है। आपको बता दे सरकार और सेना इस योजना में व्यापक बदलाव करने की योजना पर काम कर रहे हैं. इससे अग्निवीर बने करीब 50 से 75 फीसदी युवाओं को तीनों सेना में नौकरी पक्की हो सकती है।

अगर यह हो जाता है तो अग्निवीरों की एक बहुत बड़ी मांग पूरी हो जाएगी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों ने सरकार से इस योजना में व्यापक बदलाव की सिफारिश कर दी है. तीनों सेनाओं का मानना है कि अग्निवीरों की ट्रेनिंग पर काफी मेहनत किया गया है. ऐसे में 75 फीसदी अग्निवीरों को मात्र चार साल की सेवा के बाद बाहर करना व्यावहारिक तौर पर मुफीद नहीं है।

दरअसल, अग्निपथ योजना लागू होने के बाद से ही विवादों में रहा है. विपक्ष के साथ सेना के जानकार सवाल उठाते रहे हैं कि केवल चार साल की सेवा के बाद युवाओं को रिटायर करना कहीं से भी मुफीद नहीं है. विपक्ष के लगातार सवाल उठाने के कारण पहले भी योजना प्रावधानों में कई बदलाव किए गए हैं।

अब ऐसा लगता है कि तीनों सेना भी इस तर्क से सहमत हो गई है. इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि तीनों सेनाओं ने प्रस्ताव भेज दिया है. अगर ये प्रस्ताव हो जाते हैं तो हजारों अग्निवीरों के लिए सेना में लंबा करियर बनाने का रास्ता पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

आपको बता दे इंडियन एक्सप्रेस सूत्रों के हवाले से लिखता है कि नौसेना करीब 75 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखने के पक्ष में है. वहीं थल सेना और एयरफोर्स लगभग 50 फीसदी तक रिटेंशन चाहती है. हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. तीनों सेनाओं और रक्षा मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) के बीच चर्चा होनी बाकी है।💐🇮🇳

#indianarmy

Comments

Popular posts

Successmee2 | Breaking News: राजीव गांधी जयंती 2026 पर सद्भावना दिवस का आयोजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने किया स्मरण

शहडोल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की सूची पर बवाल, रात में बने जिला उपाध्यक्ष, सुबह सूची से नाम गायब, भाजपा नेता ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप

Successmee2 | Breaking News: महीनों से फरार रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दावा, अमलाई पुलिस की कार्रवाई

🔴 शहडोल में फिर सनसनीखेज वारदात

घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए 10 फायदे और सही दिशा (2026)

MPPSC Success: उमरिया की बेटी Yashu Tiwari बनीं Mining Inspector, Chandia में हुआ Grand Welcome

Successmee2 breaking news बुढ़ार की सड़कों की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? जनता कब तक झेलेगी गड्ढों की परेशानी

15 अगस्त 2026: भारत की आजादी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस का योगदान

Amlai से Indranagar कितनी दूर है? पूरा रास्ता, Location, Petrol Tanki, तालाब और Hanuman Mandir की जानकारी

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक