रामपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड: पल्सर सवार नकाबपोश ने युवक को मारी गोली, मौत से इलाके में सनसनी

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाश ने युवक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
#Shahdol #Rampur #Amlai #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #Successmee2
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!