10 साल में बंद हुए 94 हजार सरकारी स्कूल! नई रिपोर्ट ने बढ़ाई

सरकारी स्कूलों को लेकर सामने आई एक नई रिपोर्ट ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में देशभर में लगभग 94 हजार सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। यानी औसतन हर दिन करीब 25 सरकारी स्कूलों पर ताला लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2014-15 में 11.07 लाख सरकारी स्कूल थे, जो 2024-25 में घटकर 10.13 लाख रह गए। इसी अवधि में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या 83 हजार से घटकर 79 हजार हो गई। दूसरी ओर, निजी स्कूलों की संख्या 2.88 लाख से बढ़कर 3.39 लाख हो गई है।
इन आंकड़ों ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की पहुंच और शिक्षा के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
#GovernmentSchools #Education #NITIAayog #India #SchoolEducation #BreakingNews #Successmee2
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!