ओडिशा से यूपी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर 1.07 करोड़ का माल पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार,, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी है। नगरनार थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी

जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक वाहन उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाके पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया 214.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा से भरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप, एक मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है। वहीं पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts

12 नवंबर 2026 स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन और ड्राइवरों की 6 प्रमुख मांगें।

Breaking: Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा | NEET Protest Latest News

Facebook से पैसे कैसे कमाए 4 आसान तरीके से

अमलाई ओवर ब्रिज का काम तेज, NH-43 हाईवे जल्द होगा शुरू

बरगवां सोड़ाफैक्ट्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

दिल्ली चलो ! वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में गूंजे जनता के अधिकारों के मुद्दे, शिक्षा-बेरोजगारी और गांव के विकास पर हुई चर्चा

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Facebook पर हर दिन $500 पैसे कैसे कमाए

🚛 10 टायर ट्रक में ग्रीसिंग कैसे करें? (Complete Guide)

अपने क्रश को कैसे इंप्रेस करें? 10 आसान टिप्स जिससे वो आपको पसंद करे (2026)