पड़ोसी से लड़ाई के चलते एक बंदे ने 112 टीम को बुलाया था। पर 112 की टीम आती है और सामने वाले की जाँच करने के बजाय जिसने 112 को बुलाया है उसी के घर में जाँच करने लगती है। घर के सारे मेंबर का फोटो लेती है।

तब वो बंदा बोलता है कि हमने आपको उस पर कार्यवाही करने के लिए बुलाया है और मैंने एफआईआर दर्ज करवाई है। तो आप मेरा फोटो क्यों ले रहे हैं और मेरे घर की छानबीन क्यों कर रहे हैं? पर इस बात का वो कुछ भी जवाब नहीं देते।
तब इन्हें समझ आ जाता है कि ये पैसे खा रखे हैं या सामने वाले के जान-पहचान के हैं। तभी पड़ोसी का साथ दे रहे हैं और हमारा ही फोटो ले रहे हैं। यही बात जानते ही इन पुलिस वालों पर सारे लोग गुस्सा हो जाते हैं और बोलते हैं कि हमने शिकायत की है तो आप उनका जाँच करिए, हमारा फोटो क्यों ले रहे हैं।
ये सब बंदे वकील थे और वकील को सारा कानून पता था। इसीलिए सारा कुछ बोल दिया इन पुलिस वालों को। वरना आम आदमी को तो इतना अधिकार नहीं होता।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!