सक्ती में 14 वर्षीय बालक की हत्या का 40 घंटे में खुलासा




छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 14 वर्षीय कपिल कुमार केंवट की हत्या का पुलिस ने महज 40 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय हेमंत कुमार केंवट ने पुरानी रंजिश के चलते कपिल को पैसों का लालच देकर घर से बुलाया, गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

जांच के दौरान आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव का उत्खनन कराया और हत्या में इस्तेमाल किया गया रापा तथा आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने की।

Comments

Popular posts

Successmee2 | Breaking News: राजीव गांधी जयंती 2026 पर सद्भावना दिवस का आयोजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने किया स्मरण

घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए 10 फायदे और सही दिशा (2026)

शहडोल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की सूची पर बवाल, रात में बने जिला उपाध्यक्ष, सुबह सूची से नाम गायब, भाजपा नेता ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप

Successmee2 | Breaking News: महीनों से फरार रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दावा, अमलाई पुलिस की कार्रवाई

🔴 शहडोल में फिर सनसनीखेज वारदात

MPPSC Success: उमरिया की बेटी Yashu Tiwari बनीं Mining Inspector, Chandia में हुआ Grand Welcome

अमलाई से शारदा OCM कितनी दूर है? जानें दूरी, लोकेशन और पहुंचने का रास्ता

Successmee2 breaking news बुढ़ार की सड़कों की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? जनता कब तक झेलेगी गड्ढों की परेशानी

15 अगस्त 2026: भारत की आजादी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस का योगदान

Amlai to Shahdol Distance: अमलाई से शहडोल कितनी दूर है?