दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन और परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी है।
वांगचुक ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपवास शुरू होने के बाद उनका वजन 7.5 किलोग्राम कम हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर 106/74 है और उन्हें थकान व ऊर्जा में कमी महसूस हो रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अपने आंदोलन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए वांगचुक ने कहा कि वे स्वयं को केवल एक सामान्य नागरिक मानते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें "21वीं सदी का गांधी", "आधुनिक गांधी" या "हीरो" जैसे संबोधनों से न पुकारें, बल्कि हर व्यक्ति अपनी जिंदगी का हीरो बनने का प्रयास करे।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!