राजस्थान के में पति की मौत के बाद परिवार संभालने वाली मां की हत्या की साजिश खुद बेटी ने रच डाली। अनुकंपा नौकरी, 14 करोड़ की संपत्ति और जमीन के लालच में आयुषी शर्मा ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप शर्मा, बलराम और अन्य साथियों के साथ मिलकर नीरज शर्मा की सुपारी देकर हत्या करवा दी।
योजना के तहत पहले भरतपुर से थार मंगाकर कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहने पर नई साजिश रची गई। करीब एक महीने तक रेकी के बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो से नीरज शर्मा को कुचलकर हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पूरा षड्यंत्र उजागर कर दिया। मामले में आयुषी शर्मा समेत मोहन स्वरूप शर्मा, हेमंत शर्मा, आकाश शर्मा, मोहित शर्मा, अरविंद शर्मा और रोहित जाटव को गिरफ्तार किया गया है।
नीरज शर्मा कोर्ट में एलडीसी थीं। पति के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह अपने बीमार बेटे का इलाज करा रही थीं।
#CrimeNews #MurderMystery #FamilyCrime #BreakingNews #LawAdvisory
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!