15 साल पुराने हिरासत मौत मामले में 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 के चर्चित पुलिस हिरासत मौत मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। रिसोड पुलिस स्टेशन में संदिग्ध बेग्या पवार की हिरासत में हुई मौत के मामले में अदालत ने तत्कालीन थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2011 में चोरी के संदेह में पूछताछ के लिए बेग्या पवार को पुलिस हिरासत में लिया गया था। आरोप था कि पूछताछ के दौरान पुलिस की कथित पिटाई से उसकी मौत हो गई। मामले की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयसिंग झपाटे ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए सख्त सजा सुनाई।
दोषियों में तत्कालीन थाना प्रभारी महादेव माणिक धांडे सहित कुल 9 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें दो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भी हैं। फैसले के बाद सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्हें आगे अमरावती सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!