बुढार नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड का भूमि पूजन संपन्न

बुढार नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी, बुढार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी तथा नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!