2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार जातीय समीकरण साधेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।



पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जातिगत समीकरणों को समझने और मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष टीम का गठन किया है।
यह टीम बूथ और सेक्टर स्तर तक जाकर विभिन्न समुदायों के आंकड़े जुटाने का काम करेगी, ताकि चुनावी मैदान में सटीक सामाजिक इंजिनियरिंग की रणनीति अपनाई जा सके। इसके लिए पार्टी ने हर क्षेत्र के पदाधिकारियों को जातिवार आंकड़े तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन आंकड़ों की मदद से प्रत्याशी भी तय किए जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशियों को भी तय किया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें इसके निर्देश दिए गए। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की यह पहल केवल संगठनात्मक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध टिकट वितरण और चुनावी रणनीति से भी है।



#akhileshyadav #samajwadiparty

Comments

Popular posts

Krishna Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर? जानिए जन्माष्टमी की सही तारीख, व्रत, पूजा और सार्वजनिक अवकाश की पूरी जानकारी

Successmee2 | Breaking News |Hardoi News: भाई को बचाने के लिए 150 थप्पड़, सर्पदंश के बाद 15 Anti-Venom से बची युवक की जान

Amlai News: आज बैंक क्यों बंद हैं? 11 सितंबर की Bank Strike से किन सेवाओं पर असर?

जीवन मे पैसे कामना है तो आपका लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए

कोतमा में युवाओं के रोजगार को लेकर सुनील सराफ का बड़ा आंदोलन, SECL और नीलकंठ कोल कंपनी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन | Kotma News

30 दिन में बॉडी कैसे बनाएं – पूरा डाइट और वर्कआउट प्लान (हिंदी)

Amlai News: 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों पर असर, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

Zism mera isi mitti ka talav-gaar hai-जिस्म मेरा इसी धरती का तलबगार है

CWG 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाल, प्रवीण चित्रवेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु के नाम ब्रॉन्ज

कामयाबी का राज: अच्छे दोस्त और अच्छी पत्नी का साथ”