धनपुरी में 33 केवी विद्युत लाइन निर्माण को लेकर जांच की मांग

प्रदेश संयुक्त सचिव, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अधिवक्ता प्रदीप सिंह ने धनपुरी नगर परिषद क्षेत्र में वाटर पार्क के लिए बिछाई गई 33 केवी विद्युत लाइन के निर्माण में अनियमितता, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और किसानों को बिना मुआवजा दिए उनकी भूमि प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पोलों को बार-बार हटाने और लगाने से सरकारी धन की बर्बादी हुई तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!