'3 इडियट्स' के 'चतुर' ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, वीडियो जारी कर लोगों से की अपील
नई दिल्ली। फिल्म 3 इडियट्स में 'चतुर' का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वांगचुक की बिगड़ती सेहत और उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
सोनम वांगचुक इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच ओमी वैद्य का समर्थन सामने आने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
वांगचुक लंबे समय से लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!