हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले नायक अरविंद कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आ’तंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर में शहीद हो गए थे।5 मई 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी क्षेत्र में आ’तंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान आ’तंकियों नें ब’म वि’स्फोट किए थे। इसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीदों में नायक अरविंद कुमार भी शामिल थे।
सेना की ओर से बताया गया कि एनकाउंटर के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कुछ जवान घायल हो गए थे। वहीं सेना के जवानों ने एनकाउंटर में कई आ’तंकवादियों को भी ढेर किया।
एक गुफा में छिपे थे आ’तंकी:
बयान में कहा गया है कि राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आ’तंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना के आधार पर तीन मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तलाशी दल ने एक गुफा में छिपे आ’तंकवादियों के एक समूह को घेरा।
चट्टानों और खड़े पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा यह इलाका बेहद घना जंगली क्षेत्र है। , आ’तंकवादियों ने इसके जवाब में विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में सेना की टीम में शामिल पांच जवान शहीद हो गए।
कुछ देर पहले ही घर आने की दी थी खबर:
अरविंद कुमार इसी महीने घर आने वाले थे। उन्होंने घर पर छुट्टी अप्रूव होने की सूचना दी और उसी दिन शहीद हो गए।
सुहाग की लाल चुनरी में पत्नी ने दी अंतिम श्रद्धांजलि:
अरविंद कुमार जनवरी में छुट्टियों पर घर आए थे और 9 फरवरी में छुट्टियां मनाकर वापस पहुंचे थे। पत्नी ने सुहाग की लाल चुनरी पहनकर पति को अंतिम प्रणाम किया।
कुछ देर पहले ही घर आने की दी थी खबर:
अरविंद कुमार इसी महीने घर आने वाले थे। उन्होंने घर पर छुट्टी अप्रूव होने की सूचना दी और उसी दिन शहीद हो गए।💐💐🇮🇳🇮🇳
#indianarmy
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!