महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कार में बनाए गए दो गुप्त चैंबरों में 62 किलो 160 ग्राम गांजा छिपाकर भवानीपटना से इंदौर ले जा रहे थे

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख 8 हजार रुपये कीमत का गांजा, तस्करी में इस्तेमाल कार और एक मोबाइल समेत कुल 36 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। कार्रवाई एएनटीएफ और थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!