जबलपुर के बलदेव बाग चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान लार्डगंज पुलिस और युवक भावेश रजक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विवाद के बाद पुलिस ने भावेश रजक को हिरासत में लेकर उसका वाहन जब्त कर लिया। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#Jabalpur #JabalpurNews #LordganjPolice #PoliceChecking #ViralVideo
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!