पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: कई पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, साथ में मिला अल्टीमेटम
शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत 50 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस सूची में विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला आदेश के अनुसार, सोहागपुर और कोतवाली थानों से सबसे अधिक पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों को 3 दिन के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में जॉइन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाना है।
इस बड़े तबादला आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजर अब नई पदस्थापनाओं पर है।
#Shahdol #PoliceTransfer #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceDepartment #Successmee2
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!