मंजू गौतम की कलम: चंद्रशेखर आज़ाद पर एक राय

बहुजन समाज की राजनीति में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर समर्थकों का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई देता है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मंजू गौतम ने अपने विचार साझा करते हुए लिखा कि यह केवल भीड़ नहीं, बल्कि बहुजनों का सैलाब है।
उन्होंने अपने लेख में चंद्रशेखर आज़ाद को माननीय कांशीराम जी की विचारधारा का आगे बढ़ाने वाला नेता बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उनका कहना है कि चंद्रशेखर आज़ाद लंबी राजनीतिक यात्रा के नेता हैं, जो गरीब, वंचित और सर्वसमाज के लोगों की आवाज़ बनने का प्रयास कर रहे हैं।
मंजू गौतम ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि यदि चंद्रशेखर आज़ाद इसी लगन, मेहनत और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ते रहे, तो भविष्य में वे बड़े संवैधानिक पदों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि राजनीति में अक्सर अपने ही लोग सबसे अधिक विरोध करते हैं, लेकिन उनके अनुसार आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!