पुष्पराजगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीखार, लंम सरई, किरगी एवं धनपुरी में ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में पेयजल की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से मेरे द्वारा मोबाइल प्योरीफायर एवं कूलिंग वाटर टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं।

आज इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने निवास पर आकर आत्मीय धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियों की सुविधा, सम्मान और आवश्यकताओं का ध्यान रखना मेरा दायित्व है, और इसी भाव के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों को भी ऐसे टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहेगी।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!