विगत दिवस होटल अतिराज बुढ़ार धनपुरी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण एवं सेवा भाव संगठन की वास्तविक पूंजी है, जो हमें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहडोल संभाग संगठन प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी,जैतपुर विधायक आदरणीय श्री जयसिंह मरावी जी, जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अमिता चपरा जी एवं नगर परिषद अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती शालिनी सरावगी जी,भाजपा बुढार मंडल प्रभारी श्री भूपेंद्र मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का सफल मंचसंचालन जिला मंत्री श्री कृष्ण गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार मंडल अध्यक्ष अर्जुन सोनी द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद बुढार के सम्मानित पाषर्दगण एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Jai Singh Maravi BJP Madhya Pradesh
#BJP #BharatiyaJanataParty #Shahdol #Budhar #MadhyaPradesh #Organization #TeamBJP #SevaHiSangathan #NationFirst
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!