मैहर जिले के भदनपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहिली में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को वन विभाग द्वारा हटाए जाने के बाद गुरुवार को आदिवासी समाज का गुस्सा फूट पड़ा।
कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहले कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया और फिर वन मंडल कार्यालय का घेराव कर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सांसद गणेश सिंह के काफिले को भी ग्रामीणों ने रोककर जमकर नारेबाजी की।
आपसी चंदे से स्थापित की थी प्रतिमा
आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने बीती 25 जून को डिप्टी कलेक्टर और DFO को ज्ञापन देकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना और जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए 2 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने की मांग की थी।
इसके बाद 27 जून को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाकर वन परिक्षेत्र के एक हिस्से में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की थी। ग्रामीणों का दावा है कि स्थापना के समय वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया था और तब कोई आपत्ति नहीं जताई थी।
Maihar News, Bhadanpur Forest Range, Birsa Munda Statue, Tribal Protest, Adivasi Community, Forest Department, Ganesh Singh, DFO, Collector Office Maihar, Tribal Rights, Tribal Pride, Madhya Pradesh News, MP News, Road Blockade, Protest News, Breaking News, India News, Hindi News, Latest News, Birsa Munda
#Maihar #BirsaMunda #Adivasi #TribalProtest #ForestDepartment #GaneshSingh #Bhadanpur #MadhyaPradesh #MPNews #RoadBlock #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #HindiNews #TribalRights #Protest #NewsUpdate #JanjatiGaurav #MaiharNews #KhabardarNews
देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!