दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने एक शख्स को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई।


घटना उस समय घटी जब डबरा से रमेश बाल्मीक अपनी 11 वर्षीय नातिन और भाई के साथ टेकनपुर जा रहे थे। सिमरिया टेकरी पर रमेश ने अपनी नातिन की पिटाई कर दी। उसी वक्त रस्ते से निकल रहे पुलिसकर्मियों ने यह नजारा देखा और रुक गए।

दरअसल, मासूम को रोता देख पुलिसकर्मियों को लगा कि रमेश और उसका भाई पप्पू बेटी को अगवा कर कहीं ले जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने रमेश ओर उसके भाई पप्पू की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद रमेश के सीने पर पड़ी लात से उसकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन जब तक पुलिसकर्मी पूरा मामला समझ पाते तब तक उसे उल्टी हो गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना पर एंबुलेंस मृतक रमेश को अस्पताल लाई जहां से डॉक्टर की जांच पड़ताल के बाद उसका शव पीएम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी गोराघाट थाने में पदस्थ हैं जिनके नाम राजकुमार पालिया ओर जितेंद्र सिंह गुर्जर है।

वहीं इस घटना के बाद बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज और मृतिका के परिजनों का जमावड़ा सिटी थाने पर लग गया। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं माहौल न बिगड़े इसको लेकर सिटी थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के बाद अनुविभाग भर से पुलिस अधिकारी डबरा पहुंचे हैं।
#dabra #datia #datiya #datiyanews #mpnews #viralpost

Comments

Popular posts

12 नवंबर 2026 स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन और ड्राइवरों की 6 प्रमुख मांगें।

Breaking: Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा | NEET Protest Latest News

Facebook से पैसे कैसे कमाए 4 आसान तरीके से

अमलाई ओवर ब्रिज का काम तेज, NH-43 हाईवे जल्द होगा शुरू

बरगवां सोड़ाफैक्ट्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

दिल्ली चलो ! वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में गूंजे जनता के अधिकारों के मुद्दे, शिक्षा-बेरोजगारी और गांव के विकास पर हुई चर्चा

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Facebook पर हर दिन $500 पैसे कैसे कमाए

🚛 10 टायर ट्रक में ग्रीसिंग कैसे करें? (Complete Guide)

अपने क्रश को कैसे इंप्रेस करें? 10 आसान टिप्स जिससे वो आपको पसंद करे (2026)