मुख्यमंत्री के काफिले से थमी शहर की रफ्तार, सोशल मीडिया पर युवक का तीखा विरोध

ग्वालियर में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान लागू वीआईपी व्यवस्था को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नाराजगी जताई है। युवक का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के कारण सड़कों पर हजारों आम नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वीडियो के माध्यम से युवक ने सवाल उठाया कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता की सुविधा के बीच संतुलन बनाया जाना चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित न हो और नागरिकों को भी बेवजह असुविधा न झेलनी पड़े।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!