*शहडोल जिले के लिए गर्व का क्षण:*
*23 वर्षीय रविकेश सिंह बागरी बने सब-इंस्पेक्टर*
*शहडोल (न्यूज़): मात्र 23 वर्ष की आयु में रविकेश सिंह बागरी ने सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन हासिल कर शहडोल जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कोतवाली शहडोल में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर राकेश सिंह बागरी के पुत्र रविकेश की इस सफलता पर परिवार, पुलिस विभाग और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।*
*पिता राकेश सिंह बागरी के त्याग, समर्पण और संस्कारों तथा माता-बहन के निरंतर सहयोग से रविकेश ने मेहनत व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी बहन ने हाल ही में NEET परीक्षा दी है और परिवार भविष्य में उन्हें भी चिकित्सा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की कामना कर रहा है।*
*इस अवसर पर थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने रविकेश को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। कोतवाली क्षेत्र के निवासियों का मानना है कोतवाली शहडोल में प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा होती है। उन्हीं के प्रताप और सात्विक वातावरण के कारण कोतवाली स्टाफ व उनके परिवार लगातार उन्नति कर रहे हैं। हाल ही में एएसआई रामराज पांडेय के पुत्र का NDA में चयन हुआ है। कोतवाली के लिए शुभ समाचारों की बाढ़ सी आई है, जो हनुमान जी की कृपा से संभव हो पा रहा है।*
*रविकेश की सफलता पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे विभाग का नाम हमेशा रोशन करेंगे।*
*कोतवाली शहडोल के इन शुभ समाचारों पर पूरे जिले से बधाई आ रही है।* @highlight
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!