ओरिएण्टल पेपर मिल के बम्बू गेट की दीवार में बड़ी दरार, हादसे का खतरा
ओरिएण्टल पेपर मिल के बम्बू गेट के पास स्थित दीवार में बड़ी दरार (क्रैक) आ गई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि दीवार कभी भी गिर सकती है, जिससे किसी राहगीर या वाहन को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है।
लोगों का आरोप है कि इस संभावित खतरे की जानकारी होने के बावजूद कंपनी की ओर से मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने कंपनी प्रबंधन और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि दीवार की तत्काल जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!