बंगवार यूजी माइंस हादसा: पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, ठेकेदार पर भुगतान नहीं करने का आरोप
शहडोल। बीते माह बंगवार यूजी माइंस में हुए हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने न्याय और बकाया भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि हादसे के बाद भी ठेकेदार ने उन्हें तय भुगतान नहीं किया, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और बकाया राशि का जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में भुगतान न मिलने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।
फिलहाल प्रशासन ने पीड़ितों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!