वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के खरसिया में प्रेस क्लब यूनिटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ से रायपुर रेफर किया गया और अब बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी छाती और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद पत्रकार जगत में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पत्रकार संगठनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
🙏 हम ईश्वर से वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
#BreakingNews #Journalist #KailashGarg #RoadAccident #Chhattisgarh #Kharsia #Successmee2
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!