ईरान के हमले में भारतीय मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत

ओमान के तट के पास साइप्रस के झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में भारतीय मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत हो गई। हादसे से पहले उन्होंने अपने परिवार को संदेश भेजा था कि जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। यही उनका आखिरी संदेश साबित हुआ।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर सवार 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि हेरंब करमरकर के परिवार ने अब उनकी मौत की पुष्टि की है। परिवार ने सरकार से उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की अपील की है।
भारत ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए हमले की निंदा की है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों और जहाज प्रबंधन के संपर्क में है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
#Iran #IndianSailor #WorldNews #BreakingNews #SuccessMee2
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!