खाकी फिर हुई शर्मसार! कानपुर में सस्पेंड सिपाही और वकीलों के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइंस स्थित गुप्तार घाट के पास चेकिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आरोप है कि सस्पेंड सिपाही दुष्यंत सिंह, जो पिछले छह महीने से निलंबित बताया जा रहा है, वर्दी पहनकर डायल-112 में तैनात सिपाही धीरज मिश्रा के साथ कथित अवैध वसूली कर रहा था। स्थानीय लोगों और कुछ वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने सिपाही धीरज मिश्रा को निलंबित कर दिया है। वहीं, पहले से निलंबित दुष्यंत सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!