सिंगरौली में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया बीट गार्ड




सिंगरौली। जिले के बरगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत ओबरी बीट में पदस्थ बीट गार्ड अखिलेश कुमार शुक्ला को रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने बीट गार्ड अखिलेश कुमार शुक्ला को राम लोचन प्रजापति से रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है। रिश्वत की राशि और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक जानकारी लोकायुक्त की ओर से जारी की जाएगी।

वन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

Comments

Popular posts

🔴 शहडोल में फिर सनसनीखेज वारदात

MPPSC Success: उमरिया की बेटी Yashu Tiwari बनीं Mining Inspector, Chandia में हुआ Grand Welcome

घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए 10 फायदे और सही दिशा (2026)

Musaafir successmee2....मुसाफ़िर.....!

शहडोल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की सूची पर बवाल, रात में बने जिला उपाध्यक्ष, सुबह सूची से नाम गायब, भाजपा नेता ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप

NEET पर Veerapandian का बड़ा बयान: Medical Education में Fear और Anxiety का माहौल बना रहा है NEET

15 अगस्त 2026: भारत की आजादी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस का योगदान

Amlai से Indranagar कितनी दूर है? पूरा रास्ता, Location, Petrol Tanki, तालाब और Hanuman Mandir की जानकारी

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान: 15 अगस्त की आजादी में वीरांगनाओं की भूमिका

Krishna Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर? जानिए जन्माष्टमी की सही तारीख, व्रत, पूजा और सार्वजनिक अवकाश की पूरी जानकारी