उमरानाला क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
1000 किलो महुआ लाहन नष्ट, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त; 4 प्रकरण दर्ज
छिंदवाड़ा। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आबकारी वृत्त-1 की टीम ने उमरानाला क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर सघन दबिश कार्रवाई की।
आबकारी अमले ने ग्राम तेलिया पाठर, रंगारी तालाब तथा उमरिया दलेल में घरों और नाले के किनारे तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन संचालित भट्टियां तथा प्लास्टिक ड्रमों एवं गंजों में रखा लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
टीम ने मौके से 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी जब्त की। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत चार प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में आबकारी अधिकारी जी.एल. मरावी, राजेश सिंघल, आबकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र नागेश, मुख्य आरक्षक लक्ष्मीचंद, जगदीश डहरवाल, राजकुमार यदुवंशी तथा आबकारी आरक्षक जितेंद्र सिंह, राजकुमार सैयाम एवं सुश्री सोनाली बरकड़े की सक्रिय भूमिका रही।

Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!