BREAKING | OPM अमलाई में रेलवे इंजन बेपटरी, मिल परिसर में मची अफरा-तफरी

अमलाई/शहडोल।
शहडोल जिले के अमलाई स्थित ओरिएंट पेपर मिल (OPM) से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल परिसर के भीतर प्रवेश कर रहा एक रेलवे इंजन अचानक पटरी से उतर गया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना मिल के आंतरिक रेलवे ट्रैक पर हुई। इंजन के बेपटरी होने के बाद सुरक्षा कर्मी और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इंजन के बेपटरी होने के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। घटना के बाद मिल परिसर के रेलवे ट्रैक के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!