रीवा शहर में लगातार सामने आ रही फायरिंग और हिंसक घटनाओं के बीच अब एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर पिस्टल लहराते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो ‘manu_rewa’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया बताया जा रहा है।

युवती द्वारा शेयर की गई दो रील्स में खुलेआम हथियार का प्रदर्शन दिख रहा है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जिससे शहर में डर और चिंता का माहौल बन गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए मामला सामने आया है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आईटी और क्राइम ब्रांच की टीमें वीडियो की सत्यता, हथियार की वैधता और युवती की पहचान की जांच में जुटी हैं।
#Rewa #MPNews
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!