अमझोर सरपंच पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जयसिंहनगर थाने में दर्ज हुई NCR
शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमझोर में पट्टे की जमीन पर जोताई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में जयसिंहनगर थाना पुलिस ने असंज्ञेय अपराध (NCR) दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम अमझोर निवासी आशा देवी कंवर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम दर्ज खसरा नंबर 403/1, रकबा 0.450 हेक्टेयर भूमि पर 9 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे ग्राम अमझोर के सरपंच कमलेश सिंह कंवर, ललिता कंवर, श्यामाबाई कंवर एवं श्यामाबाई की छोटी बहू ट्रैक्टर से जोताई करा रहे थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी पट्टे की भूमि पर जोताई का विरोध किया और ट्रैक्टर चालक से अपने हिस्से की जमीन न जोतने की बात कही, तब सरपंच कमलेश सिंह कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अन्य आरोपितों ने भी उनका साथ दिया और झूमाझपटी की। हालांकि शिक�
Comments
Post a Comment
अपनी राय अवश्य साझा करें। कृपया सभ्य भाषा का प्रयोग करें। स्पैम या आपत्तिजनक टिप्पणियाँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। धन्यवाद!