To kya hoga तो क्या होगा

 तो क्या होगा | To Kya Hoga – Deep Emotional Shayari (2026) – Introduction

ज़िंदगी में कई बार हम ऐसे मोड़ पर आकर खड़े हो जाते हैं, जहाँ दिल और दिमाग दोनों एक ही सवाल पूछते हैं—तो क्या होगा? जब हालात हमारे हाथ में नहीं रहते, जब सपने अधूरे लगने लगते हैं, तब यही सवाल बार-बार मन में उठता है। इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी शायरी, जो इस उलझन और एहसास को गहराई से बयां करती है।

कभी मोहब्बत में, कभी जिंदगी के फैसलों में, हम सोचते रह जाते हैं—तो क्या होगा अगर सब कुछ वैसा ना हुआ जैसा हमने चाहा। यह सवाल डर भी पैदा करता है और हमें सोचने पर मजबूर भी करता है। लेकिन यही एहसास हमें मजबूत बनाता है और सिखाता है कि हर अनिश्चितता के पीछे एक नई शुरुआत छुपी होती है।

जब दिल टूटा होता है या उम्मीदें कमजोर पड़ जाती हैं, तब तो क्या होगा सिर्फ एक सवाल नहीं, बल्कि एक भावना बन जाता है। ऐसी शायरी आपको आपके ही जज़्बातों से जोड़ती है और यह एहसास दिलाती है कि आप अकेले नहीं हैं।

अगर आप भी अपने दिल की इस उलझन को शब्द देना चाहते हैं, तो यह शायरी आपके लिए एकदम सही है। क्योंकि कभी-कभी जवाब से ज्यादा जरूरी होता है उस सवाल को महसूस करना—तो क्या होगा… 💔✨

वक़्त बदल रहा है ज़माना बदल रहा है इंसान बदला तो क्या होगा ,

शामों में बैठ के सोचा रातों में रोया दिन में मुस्कुराया तो क्या होगा।



Successmee2

ये इंसानी क़ुव्वत है हर दर्द-ए-दिल का हल निकाल ही लेता है,

अगर किसी से जुदा हुआ फिर भी ना हुआ अलहदा तो क्या होगा ।


ये इक सफ़र भी मुकम्मल नहीं आधी सांसें आधी रूह है,

इसकी मंज़िल तो मौत है जुस्तजू-ए-ज़ीस्त ना मिला तो क्या होगा।


सर्कसी में मसरूफ़ और अनजान है अपने मक़सद से, 

ख़ुदा की नेमतों पे ग़ौर नहीं कर रहा यूँ इतराता रहा तो क्या होगा। 



फूलों को मसला और तितलियों के पर तक नोच डालें, 

क़ुदरत से क्यों उलझ रहा है गर क़ुदरत ने जवाब दिया तो क्या होगा। 


आबशार तो ना जाने कितनी आँखें हैं और मायूसी भी, 

इश्क़ तो बेशकीमती है अगर किसी ने ख़रीदना चाहा तो क्या होगा। 


शिकस्ता हाल और मुन्तज़िर-ए-मोजज़ा इरफ़ान, 

जो तुमने तसव्वुर किया है वो ना आया तो क्या होगा।


𝓘𝓻𝓯𝓪𝓷 ¬ عرفان

Comments

Popular posts

शहडोल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की सूची पर बवाल, रात में बने जिला उपाध्यक्ष, सुबह सूची से नाम गायब, भाजपा नेता ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप

Successmee2 | Breaking News: राजीव गांधी जयंती 2026 पर सद्भावना दिवस का आयोजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने किया स्मरण

🔴 शहडोल में फिर सनसनीखेज वारदात

Successmee2 | Breaking News: महीनों से फरार रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दावा, अमलाई पुलिस की कार्रवाई

घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए 10 फायदे और सही दिशा (2026)

MPPSC Success: उमरिया की बेटी Yashu Tiwari बनीं Mining Inspector, Chandia में हुआ Grand Welcome

15 अगस्त 2026: भारत की आजादी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस का योगदान

Successmee2 breaking news बुढ़ार की सड़कों की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? जनता कब तक झेलेगी गड्ढों की परेशानी

अमलाई से शारदा OCM कितनी दूर है? जानें दूरी, लोकेशन और पहुंचने का रास्ता

Amlai से Indranagar कितनी दूर है? पूरा रास्ता, Location, Petrol Tanki, तालाब और Hanuman Mandir की जानकारी